दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022

दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

Facebook
Telegram
WhatsApp
LinkedIn

दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 :- प्रिय मित्रों , देश-दुनिया में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हर एक सरकार चिंतित एवं सजग है। यह हम सभी जानते हैं कि देश में प्रदूषण के बढ़ने से स्वास्थ्य की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देश के महानगरों में डीजल एवं पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से जानलेवा धुंआ फैल रहा है जिससे सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। दिल्ली जैसे महानगरों में बढ़ती जा रही है घनी आबादी के कारण प्रदूषण की समस्या और भी बढ़ती जा रही है। तेजी से बढ़ रही तकनीकों के कारण लोगों द्वारा इसके अधिक से अधिक उपयोग से प्राकृतिक संतुलन खराब करने का कारण बनता जा रहा है। दिल्ली जैसे महानगरों में पेट्रोल व डीजल चलित वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है काफी पुराने वाहन दिल्ली की सड़कों पर आवारा दौड़ रहे हैं जिससे वायु प्रदूषण का खतरा और भी बढ़ता जा रहा है।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व CNG चलित वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है इन्हीं प्रयासों में से एक नवीन प्रयास दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश में दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 को शुरू करने जा रहा है। यह योजना दिल्ली सरकार के लगभग दो लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए है। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए इस योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहन प्रदान किए जाएंगे। अतः इस लेख में दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 तथा इसके लाभ एवं उद्देश्य क्या है? दिल्ली सरकारी कर्मचारी इलेक्ट्रॉनिक वाहन कैसे प्राप्त कर सकेगे। आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए आप लेख को पढ़ते रहें।

यह भी देखे :- इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 का विवरण

योजना का नामदिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022
शुरुआतदिल्ली सरकार
लाभ किसको मिलेगादिल्ली सरकार के कर्मचारी
उद्देश्यवायु प्रदूषण के स्तर को कम करना

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022

दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है दिवाली के बाद धुएं का छा जाना इत्यादि जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है हाल ही में स्वीश ऑर्गनाइजेशन द्वारा जारी IQAir विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में दिल्ली भारत का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है ऐसे में दिल्ली वासियों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा की काफी कमी हो गई है उन्हें फेफड़ों संबंधी समस्याएं बढ़ रही है जिससे सांस लेने में तकलीफ है आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए स्मोग टावर जैसी व्यवस्थाएं भी दिल्ली सरकार द्वारा की गई हैं ।

दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को सुधारने के के साथ दिल्ली वासियों के लिए श्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी खुशखबरी लेकर आए हैं। दिल्ली सरकार के प्रयासों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ दिल्ली सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना का नाम इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार के कर्मचारी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर जैसे स्कूटीबाइकसाइकिल आदि को अपनी सैलरी से प्रत्येक महीने आसान किस्त को कटवा कर आसानी से खरीद सकेंगे जिससे कर्मचारियों पर बड़ी रकम का दबाव नहीं आएगा। इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन को खरीदने के लिए सरकारी कर्मचारियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा ।वह प्रत्येक महीने EMI आसान किस्त जमा करके इलेक्ट्रिक 2 पहिया वाहन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इलेक्ट्रिक वाहन के होने से कर्मचारियों को डीजल, पेट्रोल, CNG से मुक्ति मिल जाएगी जिससे डीजल व पेट्रोल के वाहनों से निकलने वाले विषैले धुयें से राहत मिलेगी जिससे दिल्ली में बायो गुणवत्ता के बढ़ते खतरे को भी कम किया जा सकेगा।

दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 की आवश्यकता क्यों पड़ी

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख योजना की शुरुआत की है। दिल्ली में एक सरकारी अनुमान के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर चल रहे लगभग 1.33 करोड़ वाहन पंजीकृत है जिसमें से लगभग 67 प्रतिशत दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीजल एवं पेट्रोल से चलित दोपहिया वाहनों से निकलना विषैला धुआंं दिल्ली में वायु प्रदूषण का खतरा और भी अधिक बढ़ाता जा रहा था ऐसे में दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया और दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 की शुरुआत की इसके साथ ही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के साथ समझौता करने का मन भी बना रही है। CESLकंपनी की तरफ से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सार्वजनिक चार्जिंग के ढांचे को विकसित करने के साथ-साथ व्यवस्थित रखरखाव की भी जिम्मेदारी होगी। CESLकंपनी द्वारा केरल, गोवाआंध्र प्रदेश की सरकारों के साथ पहले ही समझौता किया जा चुका है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने वाले व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए इस तरह के समझौते को किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : पंजाब में निकली टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती जल्दी देखे

दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 के लाभ

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर जैसे इलेक्ट्रिक साइकिलइलेक्ट्रिक स्कूटीइलेक्ट्रिक बाइक आदि को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 की शुरुआत की है इस योजना का लाभ निम्न प्रकार है।

  • दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना के माध्यम से दिल्ली के कर्मचारी इलेक्ट्रिक वाहनों को आसानी से खरीद पाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से दिल्ली वासियों को इलेक्ट्रिक वाहनो के अपनाने से वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा।
  • दिल्ली सरकार का कहना है कि कर्मचारियों को भारी रकम का दबाव ना पड़े इसके लिए वह किस्त द्वारा रकम हर महीने सैलरी से कटवा सकेंगे और आसानी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकेंगे।
  • दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना का लाभ लगभग 2 लाख कर्मचारी द्वारा उठाया जा सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदा जाएगा जिससे धीरे-धीरे आम नागरिकों तक इस योजना का प्रचार प्रसार होगा।
  • इस योजना को बढ़ावा देने के लिए विभागों द्वारा इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों को खरीदने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटी को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक साइकिल को बढ़ावा देने के लिए पहले 10,000 इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदारों को 5500 रुपए का प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया जाएगा तथा पहले 1000 इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदारों को 2000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाएगी तथा पहले 5000 इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदारों को 15000 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 के माध्यम से इलेक्ट्रिक साइकिल और ईकार्ट की खरीदारी करने पर सब्सिडी दी जाएगी।

निष्कर्ष

निष्कर्ष रूप से सकता कहा जा सकता है कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 एक प्रमुख पहल है। जिससे दिल्ली में वायु के गुणवत्ता में सुधार होगा और प्रदूषण से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी निजात मिलेगी। अतः इस लेख के माध्यम से दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया गया है तथा इसके लाभ क्या है आदि की जानकारी दी गई है। यदि कोई सुझाव या इसके अतिरिक्त कोई भी जानकारी चाहिए हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें।

यह भी पढ़ें : भारतीय डाक में निकली हज़ार पदों पर भर्ती

Important Links

Official Website
For More Jobs And Information
To Join Our Telegram Channel
To Join Our WhatsApp Group

Frequently Asked Questions

प्रश्न- दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 क्या है

उत्तर- दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 के माध्यम से दिल्ली वासियों को इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रश्न- दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 का प्रमुख लाभ क्या है

उत्तर- दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022 का प्रमुख लाभ यह होगा कि प्रदूषण के स्तर को बहुत बड़ी मात्रा में कम किया जा सकेगा।

प्रश्न- दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल वेबसाइट क्या है

उत्तर- दिल्ली सरकार द्वारा अभी हाल फिलहाल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कोई भी वेबसाइट की जानकारी नहीं दी है।

Leave a Comment

Government Jobs

State Jobs

Private Job

Request For Post


x